बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) संवाददाता (निलेश बेरा)
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बहरागोड़ा प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री +2 हाई स्कूल को मैत्री संगठन द्वारा “एक्सीलेंस इंस्टीट्यूशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यालय को पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन मैत्री संगठन के को-फाउंडर एवं सचिव संदीप कुमार शाऊ की पहल पर किया गया। समारोह में न केवल स्कूल को, बल्कि उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें सुजीत कुमार पाल, मुखिया सुलेखा रानी सिंह, अमृतलाल प्रधान, जगदीश साहू, नारायण मिश्रा, देवाशीष पाल, विद्यालय के प्रधान शिक्षक मधुकर आनंद तथा वरिष्ठ शिक्षक देवदत्त साहू, सपन मंडल, अर्चना पात्र समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से उपस्थित थे।