Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: खोड़ीपहाड़ी सौंदर्यीकरण स्थल से चुराई गईं 2000 ईंटें बरामद, महा लक्ष्मी ट्रेडर्स में मिला स्टॉक

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत खोड़पहाड़ी सौंदर्यीकरण स्थल से चोरी गईं करीब 2000 ईंटों को पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता से सोमवार को बरामद कर लिया गया। यह ईंटें नामोपाड़ा स्थित महा लक्ष्मी ट्रेडर्स में पाई गईं, जहां इन्हें चोरों ने चोरी कर बेच दिया था।

गौरतलब है कि 18 जून की रात अज्ञात चोरों ने खोड़पहाड़ी में चल रहे विकास सह सौंदर्यीकरण कार्य स्थल से ये ईंटें चोरी की थीं। ये परियोजना वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से संचालित की जा रही है।

सोमवार को रेंगड़पहाड़ी गांव से रेलवे स्टेशन जा रहे एक युवक की नजर नामोपाड़ा में रखी उन ईंटों पर पड़ी, जो चोरी हुईं ईंटों से मिलती-जुलती थीं। युवक ने तुरंत स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी।

इसके बाद प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, ग्राम प्रधान हरेन माहाली, अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और ईंट खरीदने वाले महा लक्ष्मी ट्रेडर्स के मालिक पवन बकरेवाल से पूछताछ की।

पूछताछ में मालिक ने बताया कि सुशांत कर्मकार, जो जोड़ाम निवासी हैं, ने गुरुवार की सुबह 3 बजे ईंटों की डिलीवरी की थी।

इधर एनएस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंजीनियर अनिमेष महतो ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने कंपनी को सूचित कर दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर थाना के एएसआई सुकलाल हांसदा मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की। साइट इंजीनियर ने इस मामले में थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।