Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: झामुमो गालूडीह जोनल कमेटी की बैठक में शामिल हुए विधायक समीर कुमार मोहंती, सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में किया जनसंपर्क

Spread the love

गालूडीह/बहरागोड़ा, 19 अक्टूबर 2025 (अबुआ खबर):
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह जोनल कमेटी की ओर से रविवार को आयोजित बैठक एवं जनसंपर्क अभियान में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भाग लिया।

इस दौरान विधायक मोहंती ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के साझा प्रत्याशी एवं झामुमो समर्थित उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि झारखंड की अस्मिता और विकास के लिए महागठबंधन की सरकार आवश्यक है। झामुमो के नेतृत्व में राज्य ने पिछले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जनता की है।

बैठक में जोनल कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करने का संकल्प लिया।