Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला में कल्पना सोरेन की जनसभा, कहा — सोमेश सोरेन की जीत ही सच्ची श्रद्धांजलि

Spread the love

घाटशिला। संवाददाता
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र मंगलवार को घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित गांधनिया हाट मैदान में झामुमो (गठबंधन) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा आयोजित की गई।

सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि घाटशिला की जनता ने हमेशा झारखंड आंदोलन और उसकी अस्मिता की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है।

कल्पना सोरेन ने कहा — “हम दिशोम गुरु शिबु सोरेन और रामदास दा जैसे शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि तो देते हैं, लेकिन उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम इस उपचुनाव में सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।”

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कल्पना सोरेन ने कहा कि “घाटशिला का मान, सम्मान और स्वाभिमान तीर-कमान है, और यह चुनाव उस अस्मिता की रक्षा का अवसर है।”