Responsive Menu
Add more content here...

हाथियों के झुंड ने किसानों की धान फसल रौंदी

Spread the love

बहरागोड़ा प्रखंड के भादूआ गांव में हाथियों के एक झुंड ने खेतों में घुसकर किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि करीब पांच हाथी श्मशान घाट की ओर से खेतों तक पहुंचे और देखते ही देखते तैयार फसल को रौंद डाला।

ग्रामीणों ने बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा है और खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है। बार-बार हो रही घटनाओं से किसान रात में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि झुंड को फिलहाल लोधासूली जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है और उस पर नजर रखी जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों को देखने पर तुरंत सूचना दें और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। भविष्य में नुकसान रोकने के लिए इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है।