Responsive Menu
Add more content here...

गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की श्रद्धांजलि

Spread the love


गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुँचकर उन्हें नमन किया। इस ऐतिहासिक क्षण को मुख्यमंत्री ने अपने जीवन का अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण अनुभव बताया।

advertisment


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचार—समता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्य—आज भी देश की दिशा तय कर रहे हैं और एक समावेशी भारत की मजबूत नींव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबेडकर म्यूजियम की गेस्ट बुक में अपने भाव भी अंकित किए।

उनके साथ धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह दौरा न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का संदेश देता है कि बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक हैं।