Responsive Menu
Add more content here...

ओम रेसीडेंसी के पास गुमटी से अवैध विदेशी शराब बरामद, दुकानदार रंगे हाथों गिरफ्तार

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री कर रहे एक दुकानदार को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने एनएच-18 किनारे ओम रेसीडेंसी के पास स्थित एक गुमटी पर छापा मारा।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शंकर प्रसाद करण नामक दुकानदार को मौके से गिरफ्तार किया। गुमटी से दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है।

इस कार्रवाई के बाद बहरागोड़ा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की इस तत्परता और साहसिक कार्यवाही की प्रशंसा की है।