Responsive Menu
Add more content here...

इसी नंबर से मिली थी मंत्री इरफान अंसारी को धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रांची, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात मोबाइल नंबर (7903928578) से जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने मंत्री से साफ शब्दों में कहा “तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे। मंत्री इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। धमकी देने वाला नंबर रांची एसएसपी को सौंपा गया है। अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

डॉ. अंसारी ने कहा, ऐसी कॉल अक्सर नशे की हालत में की जाती हैं। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए नंबर पुलिस को दे दिया गया है। जांच में अगर यह किसी की साजिश निकली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शुरू की प्राथमिक जांच

हालांकि, मंत्री ने साफ किया है कि मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। एसएसपी स्तर पर कॉल की जांच हो रही है, और जैसे ही पुष्टि होती है, दोषी के खिलाफ कड़ी सजा तय मानी जा रही है। इस घटना के बाद जिला प्रशाशन की टीम भी हरकत में आ गई है। Ssp की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। रांची ssp चंदन सिन्हा ने कॉल पे बात करते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है, और जल्द ही कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी के द्वारा यह जान बुझ कर किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा।