रांची,
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी की देखरेख विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रहे है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और चिकित्सकीय निगरानी में इलाज के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक विशेष निगरानी में रखने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और धीरे-धीरे रिकवरी की दिशा में बढ़ रही है। डॉक्टरों ने फिलहाल किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है और कहा है कि मरीज की देखभाल हर आवश्यक मानकों के तहत की जा रही है।
इधर, शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जून को दिल्ली रवाना हो गए थे। तब से वे वहीं रहकर राज्य के प्रशासनिक कार्य देख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार के जरूरी दस्तावेज और फाइलें मुख्यमंत्री को दिल्ली भेजी जा रही हैं, जहां वे उन्हें स्वीकृत कर रहे हैं। गौरतलब है कि शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और उनकी तबीयत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता समेत आमजन में चिंता बनी हुई है। गौरतलब हो कि शिबूसरेन के स्वास्थ्य की खबर जैसे ही आम जनता को मिली जिसके बाद जगह-जगह पर शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने को लेकर पूजा अर्चनाक जा रही थी। फिलहाल जोजनकारी निकाल सामने आ रही है उसके अनुसार गुरुजी डॉक्टरों की निगरानी में है। धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है।
झारखंड मुक्ति मर्चा के प्रवक्ता विनोद पांडे ने इस बात की जानकार दी है। उन्होंने बताया कि गरु जी न सिर्फ पार्टी के संस्थापक संरक्षक है बल्कि। पूरे रज्य के आदरणीय है ईश्वर उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करे।