स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा की दिशा में मिलेगा बड़ा लाभ
चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत नौ उच्च विद्यालयों को प्लस टू (12वीं) में अपग्रेड करने हेतु जिला को अनुशंसा भेजी गई। इस निर्णय से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
- के. एन. जे. उच्च विद्यालय, चाकुलिया
- अपग्रेड हाई स्कूल, बेन्द
- अपग्रेड हाई स्कूल, लोधाशॉली
- अपग्रेड हाई स्कूल, गोहालडांगरा
- अपग्रेड हाई स्कूल, बालीबांध
- एन. डी. रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय, चाकुलिया
- अपग्रेड हाई स्कूल, बर्डीकानपुर
- बी. सी. हाई स्कूल, श्यामसुंदरपुर
- अपग्रेड हाई स्कूल, मुढाल
इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयास से इन विद्यालयों में से कुछ को पहले ही मुख्यमंत्री एक्सीलेंट स्कूल की सूची में शामिल किया जा चुका है। जल्द ही यहां नामांकित छात्रों को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा दी जाएगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष साहेब राम मांडी, शिक्षा समिति सदस्य राजेश्वर सरदार, शिक्षाविद गणेश मुंडा, प्रणव बेरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।