Responsive Menu
Add more content here...

शिक्षा सुधार के लिए विधायक समीर मोहंती ने दिए दिशा-निर्देश, प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी

Spread the love

चाकुलिया — क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था को सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से चाकुलिया में प्रतिनिधियों के अभिनंदन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में चयनित विद्यालय प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत एक व्यापक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे अहम मुद्दों पर संवाद हुआ।

प्रतिनिधियों ने दिए अहम सुझाव:

विद्यालयों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं संचालित हों।

साप्ताहिक व मासिक परीक्षाओं के ज़रिए छात्रों की प्रगति पर निगरानी रखी जाए।

सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे छात्रों तक पहुँचे।

वार्षिक परीक्षा परिणाम 70% या उससे अधिक लाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए।

विधायक समीर कुमार मोहंती का संदेश:

“आप सभी प्रतिनिधि मेरे प्रतिनिधि नहीं, बल्कि मेरे स्थान पर कार्यरत जिम्मेदार व्यक्ति हैं। आपकी जिम्मेदारी है कि विद्यालयों में जाकर न केवल शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी करें, बल्कि छात्रों की पढ़ाई और कक्षा संचालन की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करें।”

विधायक ने यह भी कहा कि प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव है। उन्होंने प्रतिनिधियों से छात्रों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने, शिक्षकों से रिपोर्ट लेने और विद्यालय की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने की अपील की।

प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा:

“शिक्षा समाज का आधार है। विद्यालयों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना आज की आवश्यकता है। प्रतिनिधियों की भागीदारी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”

प्रतिनिधियों की सूची और जिम्मेदारियाँ:

इस अवसर पर क्षेत्र के 20 विद्यालयों में विधायक प्रतिनिधियों की औपचारिक नियुक्ति की गई। सभी प्रतिनिधियों को विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की शैक्षणिक स्थिति, आधारभूत समस्याओं और योजना क्रियान्वयन की निगरानी का दायित्व सौंपा गया। (पूरी सूची नीचे प्रदर्शित है।)

1 +2 उच्च विद्यालय, केन्दाडागरी – रामकृष्ण महापात्र
2 उच्च विद्यालय, बेंद – तोतन खामराई
3 उच्च विद्यालय, जोड़ाम- संतोष मंडल
4 उच्च विद्यालय, बालिबाध- बलराम महतो
5 +2 उच्च विद्यालय, मटियाबांधी – रेबाकांत महतो
6 के.एन.जे. उच्च विद्यालय, चाकुलिया – रजकुमार मिश्रा
7 एन.डी.रुगटा बालिका उच्च विद्यालय, चाकुलिया- प्रिय गोपाल मंडल
8 मनोहर लाल उच्च विद्यालय, +2 चाकुलिया – मो. गुलाम
9 उच्च विद्यालय, गोहालडागरा- त्रिलोचन राणा
10 उच्च विद्यालय, मुडाल – सहदेव गोप
11 उच्च विद्यालय, केरूकोचा – समीर दास
12 उच्च विद्यालय, बर्डी कानपुर – सभापति मुर्मू
13 उच्च विद्यालय, कालापाथर – मनोरंजन गोप
14 उच्च विद्यालय, लोधाशोली- अजित गोप
15 के.जी.बी.वी., चाकुलिया- प्रणव बेरा
16 उच्च विद्यालय, श्यामसुंदरपुर- विजय गोस्वामी
17 मॉडल स्कूल, चाकुलिया- विशाल बारिक
18 आदिवासी उच्च विद्यालय, पूरनापानी – मनोज महतो
19 आदिवासी उच्च विद्यालय, दक्षिणशोल – संजय बेरा
20 आदिवासी उच्च विद्यालय, सरडीहा – दिलीप महाकुड़