Responsive Menu
Add more content here...

केदारनाथ में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 श्रद्धालुओं की मौत, खराब मौसम बना वजह

Spread the love

देहरादून, उत्तराखंड | 15 जून 2025 –
उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पायलट, महिलाएं और एक 2 वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं।

दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 5:17 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते दृश्यता कम होने की वजह से यह जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। स्थानीय महिलाओं ने जंगल में मलबा देखकर दुर्घटना की सूचना दी थी। घटनास्थल बेहद दुर्गम है, जिससे राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है।

मृतकों की सूची:

  1. राजवीर (पायलट)
  2. विक्रम रावत – रासी, ऊखीमठ
  3. विनोद – उत्तर प्रदेश
  4. तृष्टि सिंह – उत्तर प्रदेश
  5. राजकुमार – महाराष्ट्र
  6. श्रद्धा (35) – महाराष्ट्र
  7. काशी (2 वर्षीया बालिका) – महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, “यह अत्यंत दुःखद समाचार है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटी है।”