जमशेदपुर, संवाददाता।
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कदमा गणेश पूजा मैदान स्थित सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कदमा गणेश पूजा मैदान जमशेदपुर का सबसे पुराना पूजा स्थल माना जाता है, जहां वर्षों से पारंपरिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। अर्जुन मुंडा हर साल अपने परिवार के साथ यहां पहुंचकर भगवान गणेश की आराधना करते हैं। इस बार भी उन्होंने पत्नी मीरा मुंडा के साथ विधिवत पूजा की और प्रदेश तथा देश की शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा, “मैंने भगवान गणेश से देश और राज्य के सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।”
इस मौके पर मैदान में भारी संख्या में भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और मेले के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।