Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

जमशेदपुर संवाददाता: जमशेदपुर। शहर के संकोसाई रोड नंबर दो में बीती रात बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी पवन कुमार के घर से लगभग 20 लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए। घटना स्थल उलीडीह थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात पवन कुमार आदित्यपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे सभी जेवर गायब हैं।

सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पिछले एक महीने में जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरियों की घटनाओं ने लोगों में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है। हालांकि, पुलिस अब तक किसी भी मामले का समाधान नहीं कर पाई है।

स्थानीय लोग: सुरक्षा बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।