बहरागोड़ा | संवाददाता (एन.बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा गांव में मंगलवार को आयोजित फुटबॉल खेल सह बिरसा जयंती समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अवैध जुए का खेल—‘हब्बा डब्बा’—बेखौफ तरीके से संचालित किया गया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा जुआ खेल थाना से सिर्फ 500 मीटर दूर चल रहा था, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

भीड़ का फायदा उठाकर जमाया जुए का अड्डा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सांस्कृतिक मंचन और फुटबॉल मैच देखने के लिए भारी भीड़ जमा थी। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए एक निजी संचालक ने खुलेआम जुए का अड्डा लगा दिया।
जुए में न सिर्फ गांव के लोग बल्कि बाहर से आए व्यक्ति भी भारी संख्या में शामिल हुए और पैसों की खुली बाज़ी लगाई।
कानून की धज्जियां, समाज पर गंभीर असर
कार्यक्रमों की आड़ में जुआ आयोजित करना कानूनन अपराध है। इससे समाज में नकारात्मक माहौल बनता है और कई लोग अपनी पसीने की कमाई जुए में गंवा बैठते हैं।
फिर भी इतनी बड़ी अवैध गतिविधि दिनदहाड़े चलती रही और स्थानीय प्रशासन गहरी नींद में सोता रहा।
प्रशासन पर सवाल — क्या पुलिस इतनी लापरवाह है?
घटना स्थल थाना से कुछ ही दूरी पर था, इसके बावजूद पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होना पुलिस व्यवस्था की बड़ी नाकामी को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा—
“थाना से कुछ कदम की दूरी पर जुआ चले और पुलिस बोले उन्हें पता ही नहीं… यह लापरवाही नहीं तो और क्या है?”
थाना प्रभारी का बयान
बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि उन्हें जुए के बारे में कोई सूचना नहीं थी।
हालांकि, सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस दल भेजने की बात जरूर कही।
ग्रामीणों की मांग — तुरंत कार्रवाई हो
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि
ऐसे अवैध जुए के अड्डों पर तत्काल रोक लगे
आयोजकों और संचालकों पर कड़ी कार्रवाई हो
पुलिस की भूमिका और लापरवाही की भी जांच की जाए