Responsive Menu
Add more content here...

मैत्री संगठन ने असाधारण सेवाओं के लिए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा व पूरी पुलिस टीम को किया सम्मानित

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता (एन बेरा )

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट पुलिसिंग और बेहतरीन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को मैत्री संगठन की ओर से थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। संगठन की टीम ने प्रभारी को गुलदस्ता और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके कार्यों की सराहना की। थाना में कार्यरत अन्य अधिकारियों और जवानों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह के दौरान मैत्री संगठन के सदस्य संदीप कुमार साऊ ने कहा कि पुलिस बल प्रतिदिन जोखिम उठाकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। ऐसे समर्पित कार्यों की प्रशंसा न केवल समाज में विश्वास पैदा करती है, बल्कि पुलिस–जनता के बीच बेहतर समन्वय को भी मजबूत करती है। संगठन ने विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और नागरिकों की शिकायतों के समय पर निपटारे में बहरागोड़ा पुलिस की तत्परता की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने मैत्री संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाता है और आगे भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मैत्री संगठन के सदस्यों के साथ बहरागोड़ा थाना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।