Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा तट पर बम निष्क्रिय करने की तैयारी पूरी, अनुमति नहीं मिलने से टला विस्फोट

Spread the love

अबुआ खबर डेस्क | बहरागोड़ा

बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे उस समय हलचल बढ़ गई, जब सेना की विशेष टीम पुराने बमों को निष्क्रिय करने के लिए मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पूर्व में मिले जीवित बमों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई थी।

सेना के विशेषज्ञों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के लिए जरूरी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इसके तहत जेसीबी की मदद से गड्ढे खोदे गए और आसपास के इलाके में सुरक्षा घेरा बनाया गया, ताकि किसी तरह की जनहानि या नुकसान से बचा जा सके।

Read More : बहरागोड़ा के पानीपड़ा में मिले तीसरे बम को निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू

हालांकि तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को होने वाला विस्फोट अंतिम समय पर स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सेना की टीम पूरी तरह तैयार थी, लेकिन संबंधित विभागों और उच्चाधिकारियों से अंतिम स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

इस दौरान प्रशासन की ओर से क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। फिलहाल, प्रक्रिया को अगली सूचना तक टाल दिया गया है।

सेना और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक विस्फोट की नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक अनुमति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक चिन्हित स्थान पर निगरानी जारी रहेगी और लोगों को वहां जाने से बचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *