Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर की सफाई में अहम भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियों को झामुमो नेता अंकित सिंह ने किया सम्मानित

Spread the love

जमशेदपुर | 25 जुलाई 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में जमशेदपुर को देशभर में तीसरा स्थान मिलने की बड़ी उपलब्धि के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता अंकित सिंह ने सफाईकर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा।

सोनारी में आयोजित सम्मान समारोह में सफाई स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन द्वारा सफाईकर्मियों को साड़ी और वस्त्र भेंट किए गए। इस आयोजन के मुख्य अतिथि अंकित सिंह रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में साफ कहा कि—

“जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने में हमारे सफाईकर्मियों की भूमिका सबसे बड़ी है। यह सम्मान उन्हीं के मेहनत और समर्पण को समर्पित है।”

झामुमो की संवेदनशील नेतृत्व शैली

अंकित सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि झामुमो सिर्फ सत्ता की नहीं, संवेदना और ज़मीन से जुड़े नेतृत्व की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज का दायित्व है कि जो लोग ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले।

इस मौके पर झामुमो के युवा नेता अभिषेक मोहंती, डी. रवि कुमार, रोहित लोहरा, राकेश और शुभम् चौबे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में मज़दूर नेता विष्णु प्रधान की अहम भूमिका रही।

स्वच्छता को लेकर जनता से अपील

अंकित सिंह ने मंच से आम जनता से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का सपना है कि जमशेदपुर आने वाले समय में देश का नंबर 1 स्वच्छ शहर बने।