सिदगोड़ा, जमशेदपुर | अबुआ खबर डेस्क
झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटक मंचन, झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा को नमन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
समारोह की शुरुआत झारखंड के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर हुई। बिरसा मुंडा की जीवनगाथा पर आधारित नाटक का आकर्षक मंचन किया गया, वहीं संथाली सांस्कृतिक नृत्य-गीत ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान
जिला प्रशासन द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। मंच पर उन्हें प्रतीकचिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया गया।
कई योजनाओं के लाभुकों को मिले स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियाँ
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता सामग्री और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य वितरण इस प्रकार रहे—
JSLPS द्वारा
CLF एवं SHG समूहों को प्रशस्ति पत्र प्रदान
सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा
दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र
CSR मद से 10 लाभुकों को ई-ट्राइसाइकिल
समाज कल्याण विभाग द्वारा
मुख्यमंत्री राज्य विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना
सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
कान मशीन का वितरण
PM JANMAN एवं अंबेडकर आवास योजना
लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान
कल्याण विभाग
15 महिलाओं को सिलाई मशीन
5 लाभुकों को वनपट्टा
मनरेगा विभाग
बागवानी कार्य में सराहनीय योगदान देने वाले लाभुक सम्मानित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा
सहिया, ANM, CHO और डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Project Ullas और TB उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशंसा
आपूर्ति विभाग
धोती–साड़ी–लुंगी योजना के तहत लाभ वितरण
कृषि विभाग
शहद पालक योजना के लाभुकों को सहायता

जनप्रतिनिधियों ने रखे अपने विचार
विधायक सरयू राय ने बिरसा मुंडा को सामाजिक चेतना और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की झारखंड यात्रा संघर्ष, पहचान और विकास से भरी रही है।
विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आदिवासी महापुरुषों के योगदान को याद कर राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की जरूरत है।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज वितरित परिसंपत्तियाँ लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।