Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड में ज्वेलरी दुकानों में बढ़ती चोरी-लूट पर चिंता, विशेष टास्क फोर्स गठन की मांग

Spread the love

जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर हो रही चोरी और लूट की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय कसेरा सोनार महापरिवार ने गहरी चिंता जताई है। संगठन ने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिले में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन की मांग की है।


संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते छह महीनों के दौरान राज्यभर में लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य की लूट और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के कारण ज्वेलरी व्यवसायी भय और असुरक्षा के माहौल में कारोबार करने को मजबूर हैं।


राष्ट्रीय कसेरा सोनार महापरिवार ने मांग की है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में ज्वेलरी दुकानों के साथ-साथ सोना-चांदी के व्यापारियों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और ज्वेलरी व्यापारियों के बीच नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने की भी अपील की गई है।


संगठन का कहना है कि आपसी तालमेल और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से अपराध पर अंकुश लगेगा और व्यापारियों में भरोसा बहाल होगा।