Responsive Menu
Add more content here...

वीर बाल दिवस पर जमशेदपुर में साहिबजादों की अमर शहादत को नमन, चित्र प्रदर्शनी व विचार गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—की अद्वितीय वीरता और अमर शहादत को नमन करते हुए वीर बाल दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में एक भव्य चित्र प्रदर्शनी सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साहिबजादों के बलिदान और संघर्ष की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं में देशभक्ति, त्याग, साहस और राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और शहादत से जुड़े प्रेरणादायक चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। साथ ही आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने साहिबजादों के बलिदान को भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि साहिबजादों की शहादत आज भी समाज और युवाओं को सत्य, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए निस्वार्थ समर्पण की प्रेरणा देती है।