Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर: ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद में विहिप नेता को मिली धमकी, सांसद की अगुवाई में उपायुक्त से त्वरित कार्रवाई की मांग

Spread the love

जमशेदपुर।
विगत दुर्गा पूजा के दौरान शहर में लगाए गए ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर उपजा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। इस पोस्टर का विरोध करने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सक्रिय नेता अरुण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

इस गंभीर प्रकरण को लेकर जिले के सांसद की अगुवाई में विहिप का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला, और दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

विहिप नेताओं ने कहा कि —

“दुर्गा पूजा के दौरान शहर के माहौल को बिगाड़ने की नीयत से इस पोस्टर को लगाया गया था। अरुण सिंह ने इसकी कड़ी आपत्ति जताई और जिला प्रशासन के सहयोग से पोस्टर को हटवाया। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।”

उन्होंने आगे कहा कि —

“पूजा के दौरान शहर में शांति बनाए रखने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं ने संयम दिखाया, लेकिन अब दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन जल्द से जल्द धमकी देने वालों को गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शहर में भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगे, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनी रहे।