Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: एनडीए की रणनीतिक बैठक में मरांडी बोले – “झारखंड को माफिया राज से मुक्त कराना हमारा संकल्प”

Spread the love

रांची।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन की अहम रणनीतिक बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। इस दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जेडीयू नेता खीरू महतो और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में उपचुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति, उम्मीदवार चयन और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।
मरांडी ने कहा कि —

“यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि झारखंड को लूट, भ्रष्टाचार और माफिया राज से मुक्त कराने की लड़ाई है। 14 नवंबर को जनता का फैसला झारखंड की नई दिशा तय करेगा।”

उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगा और जनता के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा —

“एनडीए एकजुट है और इस बार जनता को एक ईमानदार, पारदर्शी और बेहतर विकल्प देने जा रहा है। मौजूदा सरकार की नाकामियों को हर गांव और पंचायत तक पहुंचाया जाएगा।”

वहीं उम्मीदवार चयन पर बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया कि—

“उम्मीदवार का नाम केंद्र नेतृत्व से परामर्श के बाद घोषित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य केवल सीट जीतना नहीं, बल्कि झारखंड में सुशासन की नींव मजबूत करना है।”

बैठक के अंत में तय किया गया कि एनडीए गठबंधन पूरी समन्वय और मजबूती के साथ घाटशिला उपचुनाव में उतरेगा, जनता के मुद्दों को केंद्र में रखेगा और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन की नई शुरुआत करेगा।