जमशेदपुर:
बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर हुए अत्याचारों के विरोध में जमशेदपुर में भारी आक्रोश देखा गया। विहिप और बजरंग दल ने आज संयुक्त रूप से साकची क्षेत्र में प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
श्रद्धांजलि और पुष्प अर्पित:
प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश नरसंहार में शिकार हुए स्वर्गीय दीपु चंद्र दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने साकची क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली।
प्रधानमंत्री के पुतले का दहन:
आक्रोश प्रदर्शन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया गया। विहिप के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप करते हुए वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
बाइट:
अजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष, विहिप, जमशेदपुर: “बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार गंभीर चिंता का विषय हैं। भारत सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।