बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जमशेदपुर में प्रदर्शन, पुतला दहन
जमशेदपुर | संवाददाता
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में अब जमशेदपुर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस क्रम में कदमा थाना क्षेत्र स्थित रंकनी मंदिर के समीप विरोध जताते हुए पुतला दहन किया गया।
भाजपा कदमा मंडल ने किया पुतला दहन
यह पुतला दहन भाजपा कदमा मंडल की ओर से किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुतला दहन एक चेतावनी के रूप में किया गया है, ताकि वहां की सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले।
Advertisement

आंदोलन की चेतावनी भी दी गई
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पुतला दहन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट करने की बात कही।