Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में क्रिकेट का उत्सव, पांचरुलिया क्लब ने कराया रात्रि टूर्नामेंट

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पांचरुलिया गांव स्थित मैदान में पांचरुलिया क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय शॉर्ट हैंड रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisement

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मालुआ इलेवन और पांचरुलिया इलेवन क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पांचरुलिया इलेवन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार एवं एएसआई सिकंदर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी कर किया। दोनों अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया।

Advertisement

मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों का अनुभव बढ़ता है और उनका मनोबल मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को उचित कोचिंग और बेहतर अवसर मिलें, तो वे भी उच्च स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस आयोजन में पंचायत के मुखिया पंचानन मुंडा के अलावा लालू प्रसाद यादव, सिपुन जेना, मुरली गिरी, बंशी गिरी, लक्ष्मीकांत गिरी सहित अन्य ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।