Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर पश्चिम में सड़क विकास की बड़ी पहल, 10 करोड़ की सड़क योजना का शिलान्यास

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

विधायक ने किया सड़क परियोजना का शिलान्यास
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर एक बड़ी पहल की गई है। रविवार को करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी स्थित कार्मल जूनियर स्कूल के समीप पथ निर्माण विभाग की ओर से बनने वाली सड़क योजना की आधारशिला रखी।

करीब 10 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण
इस योजना के तहत लगभग 9.91 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से सोनारी और कदमा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेबर्स ब्लॉक सड़क और कालीकृत सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।