जमशेदपुर। संवाददाता
तीन दिवसीय धार्मिक कथा का होगा आयोजन
जमशेदपुर शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा।
जया किशोरी सुनाएंगी कथा
कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी अपनी सुमधुर वाणी से करेंगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।
साकची में होगा कार्यक्रम
यह धार्मिक आयोजन जमशेदपुर के साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागार, बोधि मंदिर मैदान में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
101 सहयोगी परिवार कर रहे आयोजन
इस संबंध में रविवार को बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों के सहयोग से किया जा रहा है।