Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज, अखाड़ा समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

जमशेदपुर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के 163 लाइसेंसी और 12 गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को भव्यता और सनातन परंपराओं के अनुरूप मनाने का संकल्प लिया।

साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता आशुतोष सिंह ने की। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव पूरे शहर में भव्यता, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से पारंपरिक शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें सनातन संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि अखाड़ों की शोभायात्रा सह विसर्जन 28 मार्च को संपन्न होगा।

आयोजन के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी अखाड़ा समितियां प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगी।