Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड में नौकरी की कमी नहीं, लेकिन सरकार की नीतियों से युवा बेरोजगार” — जयराम महतो

Spread the love

गालूडीह | अबुआ खबर संवाददाता

विधायक जयराम महतो ने गुरुवार को गालूडीह क्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि —

“राज्य में नौकरियों की कमी नहीं है, कमी है तो सिर्फ सरकार की नीयत में।”

उन्होंने कहा कि झारखंड में विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही। जो परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, वे भी पारदर्शिता से कोसों दूर हैं। इससे योग्य युवा निराश और बेरोजगार हो रहे हैं।

जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में उद्योग और कारखाने होने के बावजूद राज्य के युवा बाहर नौकरी करने को मजबूर हैं, जबकि बाहरी लोग यहां रोजगार पा रहे हैं। यह व्यवस्था की नाकामी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के कई सरकारी विभागों में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य, शिक्षा, और चिकित्सा विभागों के कर्मियों को अपनी मांगों के लिए लगातार आंदोलन करना पड़ रहा है।

जयराम महतो ने कहा —

“अब जवाब देने का समय जनता का है। घाटशिला की जनता इस भ्रष्ट और नाकारा शासन को उखाड़ फेंके और एक नई सोच वाली पार्टी को मौका दे।”

उन्होंने जनता से जेएलकेएम (झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ) के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत जयराम महतो ने जगन्नाथपुर के भीतर गांव में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने हेंदलजुड़ी, आमडांगा, धमकबेड़ा, कालाझोर, राजाबासा, महतोडीह, बनकाटी और दामपाड़ा के ग्रामीणों से मुलाकात की और आगामी उपचुनाव में रामदास मुर्मू के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि “नई पार्टी, नई सोच और जनता की आवाज — यही जेएलकेएम का लक्ष्य है।”