रांची। झारखंड के OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता नहीं मिलने की समस्या गंभीर होती जा रही है। राज्य के ओबीसी छात्रों को पिछले लगभग 3 वर्षों से कल्याण छात्रवृत्ति (E-Kalyan Scholarship) का भुगतान नहीं किया गया है।
इसके विरोध में छात्र 8 अक्टूबर से रांची में राज्यव्यापी आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं। छात्र संघों का कहना है कि लंबे समय से उनके हितों की अनदेखी हो रही है और आर्थिक सहायता न मिलने से पढ़ाई में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।