जमशेदपुर।
शुक्रवार को झारखंड विधानसभा प्रश्न क्रियान्वयन समिति जमशेदपुर पहुंची, जहां समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
Advertisement

योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश
बैठक में समिति द्वारा अधिकारियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों के समाधान पर जोर
समिति के सदस्य सह खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने बताया कि विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर हल किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रश्नों के आधार पर योजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
सभी कार्य सुचारु रूप से जारी
राम सूर्या मुंडा ने कहा कि जिले में सभी विकास कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं और अधिकांश योजनाएं निर्धारित समय पर पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।