Responsive Menu
Add more content here...

Abua Khabar Impact : पूर्वी सिंहभूम अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, बालू घाटों की संरचनाएं ध्वस्त

Spread the love

जमशेदपुर।
उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिले भर में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 18 दिसंबर की मध्य रात्रि के दौरान बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से पत्थर चिप्स का परिवहन कर रहे हाइवा वाहन संख्या JH09AT 9118 को जब्त किया गया। वाहन को घाटशिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया है तथा संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

19 दिसंबर 2025 को बिरसा नगर स्थित स्वर्णरेखा बालू घाट से अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे वाहन संख्या JH05DT 8284 को जब्त कर बिरसा नगर थाना को सुपुर्द किया गया। जब्त वाहन के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

छापेमारी के दौरान स्वर्णरेखा बालू घाट से अवैध बालू उठाव में प्रयुक्त चचड़ी एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

एक अन्य प्रकरण में 16 दिसंबर 2025 को बहरागोड़ा अंचल अंतर्गत लगभग 15,000 घन फीट अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त किया गया। इस मामले में भी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।