पूर्वी सिंहभूम।
पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्ती के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स लगातार सघन जांच अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में जिला खनन कार्यालय द्वारा 22 दिसंबर की रात एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें 4 वाहन जब्त किए गए और 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement

पोटका थाना क्षेत्र में कार्रवाई
छापेमारी के दौरान पोटका थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी ले जाते हुए वाहन संख्या JH05AQ-1554 को जब्त किया गया। इस वाहन को पोटका थाना को सुपुर्द कर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
जुगसलाई थाना क्षेत्र में हाईवा वाहन जब्ती
जुगसलाई थाना क्षेत्र में बिना वैध चालान के बालू का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों के पंजीकरण क्रमशः JH05CF-3790, JH05AK-8879 और JH05CP-3914 हैं। जांच के दौरान चालकों ने बताया कि वे सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह क्षेत्र से बालू लेकर जमशेदपुर में खपत हेतु ला रहे थे।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी और प्राथमिकी
तीन हाईवा वाहनों के चालक और एक उपचालक, कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा।