Responsive Menu
Add more content here...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर-आदित्यपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारियों की अंतिम समीक्षा

Spread the love

जमशेदपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 29 दिसंबर को जमशेदपुर और आदित्यपुर में आगमन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को सफल और व्यवधानरहित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस कड़ी में झारखंड सरकार के सचिव, वाणिज्य एवं कर विभाग अमिताभ कौशल और जोनल आईजी मनोज कौशिक ने परिसदन जमशेदपुर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला खरसांवां नितिश कुमार सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, एसपी सरायकेला खरसांवां मुकेश लुणायत समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कार्यक्रम स्थलों और परिभ्रमण मार्गों की मैपिंग, यातायात प्रबंधन, रास्ते से निर्माण सामग्री हटाना, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और प्रशिक्षण, रिहर्सल, पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित करना, और प्रोटोकॉल पालन सहित सभी सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक के बाद सचिव और जोनल आईजी ने करनडीह और एनआईटी जमशेदपुर स्थित कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा की और सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एडीसी भगीरथ प्रसाद, नगर आयुक्त आदित्यपुर, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी और सरायकेला खरसांवां जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।