Responsive Menu
Add more content here...

मानगो में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त, 300 CFT बालू सीज

Spread the love

खनन टास्क फोर्स की छापेमारी में पकड़े गए वाहन, थाना में प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर | संवाददाता
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की टीम ने मानगो थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया और तीन वाहनों को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

जांच के दौरान पकड़े गए वाहनों में

  • WB03 – 2364,
  • JH05AY – 5162,
  • JH05AU – 9269 शामिल हैं।

इन वाहनों में कुल लगभग 300 CFT बालू लदा हुआ था, जिसे बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति या परिवहन चालान के ढोया जा रहा था।

नियमों का उल्लंघन, प्राथमिकी दर्ज
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन चालकों के पास राजस्व रसीद, परिवहन अनुज्ञप्ति या कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। यह कार्रवाई Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के नियम 13 का उल्लंघन मानी गई।

खनन विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त करते हुए मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस अभियान को खनन टास्क फोर्स ने पूरी सतर्कता के साथ अंजाम दिया।

जिला प्रशासन की चेतावनी
जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध खनन एवं परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे मामलों पर नियमित रूप से निगरानी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।