Responsive Menu
Add more content here...

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने स्थापना दिवस पर चाकुलिया नपं के सफाई मित्रों को बांटे रेन कोट

Spread the love

शाखा प्रबंधक ने सराहा सफाई कर्मियों का योगदान, नगर प्रशासक रहे मुख्य अतिथि

चाकुलिया | संवाददाता रोहन सिंह
शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की 118वीं स्थापना दिवस के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पंचायत के सफाई मित्रों के बीच रेन कोट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा की चाकुलिया शाखा द्वारा शाखा प्रबंधक अमित लियो मिंज के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर प्रशासक चंदन कुमार उपस्थित रहे। समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक अमित लियो मिंज ने सफाई कर्मियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा:

“चाकुलिया नगर पंचायत को स्वच्छता में झारखंड राज्य में तीसरा स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर 484वां स्थान प्राप्त हुआ है, जिसका श्रेय हमारे सफाई मित्रों को जाता है। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।”

उपस्थित गणमान्य लोग:
इस अवसर पर बैंक के ज्वाइंट प्रबंधक राधा नाथ बास्के, कर्मी विश्वनाथ महतो, रेणुका महतो, असीम नाथ, गौरव शर्मा, रॉकी दास सहित अन्य कर्मचारी और नगर पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस पहल को लेकर नगरवासियों और सफाई मित्रों में खुशी का माहौल देखा गया। बैंक द्वारा की गई इस सामाजिक पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।