चौक-चौराहों पर हुआ सम्मान, मिठाई बांटकर जताई गई खुशी
बहरागोड़ा | संवाददाता बापुन
मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजधानी रांची में पंचायती राज विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। उनके गांव लौटने पर शनिवार को क्षेत्रवासियों ने चौक-चौराहों पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
मुखिया के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह भूतिया पंचायत के बनियाकुंदर गांव और मानुषमुड़िया में ग्राम प्रधान प्रधान मांडी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने मुखिया पर गर्व व्यक्त किया।
मुखिया ने जताया जनता के प्रति आभार
सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया राम मुर्मू ने कहा,
“यह पुरस्कार मेरे अकेले का नहीं, बल्कि पूरे पंचायतवासियों की जीत है। आपके सहयोग और विश्वास ने ही मुझे जनहित में लगातार कार्य करने की प्रेरणा दी। यह सम्मान मुझे आगे और निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प देता है।”
समारोह में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सुकलाल मांडी, विराम टुडू, शिवलाल सोरेन, महेन्द्र टूडु, सूकदा मूर्मू, थाडपा सोरेन, लिवा सोरेन, विमोल मूर्मू, दुर्गा सोरेन, मकरा मुर्मू, शुरू मुर्मू, बिस्वजीत राणा, चुनाराम मुर्मू सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।
गांव में जश्न का माहौल देखा गया, और लोगों ने मुखिया को फिर से बेहतर कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।