Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर के कचहरी बाबा मंदिर परिसर में हंगामा — भूमि घेरने पहुंची जूसको टीम, मंदिर समिति ने जताया विरोध

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता (सुमित झा)
जमशेदपुर के ओल्ड कोर्ट परिसर स्थित कचहरी बाबा मंदिर में उस वक्त हंगामा मच गया जब जूसको की टीम पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में पहुंची। जानकारी के अनुसार, टीम मंदिर के पीछे स्थित खाली जमीन को घेरने पहुंची थी, जिसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने विरोध जताया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील पांडेय ने बताया कि वर्ष 1990 में टाटा कंपनी के खुदाई कार्य के दौरान शिवलिंग की खोज हुई थी, जिसके बाद टाटा कंपनी द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।
वर्तमान में मंदिर की देखरेख टाटा कंपनी की सहायक इकाई जूसको के अधीन है।

मंदिर समिति के अनुसार, मंदिर के पीछे की खाली जमीन का उपयोग भंडारे और धार्मिक आयोजनों के लिए किया जाता है। हर शनिवार यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारा तैयार किया जाता है।
समिति का आरोप है कि जूसको अब उसी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है, जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

समिति सदस्यों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि मंदिर परिसर की धार्मिक परंपराओं को बरकरार रखा जा सके।