Responsive Menu
Add more content here...

कपाली नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए मो. शाबान उर्फ सिंटू को मिला रज़िया मंज़र का समर्थन

Spread the love

जमशेदपुर।। संवाददाता

उपाध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई राजनीतिक हलचल
कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस पद के लिए मो. शाबान उर्फ सिंटू ने अपनी दावेदारी पेश की है और वे लगातार जीते हुए पार्षदों से मुलाकात कर समर्थन जुटा रहे हैं।

पार्षद रज़िया मंज़र ने दिया समर्थन
इसी क्रम में वे पार्षद रज़िया मंज़र से भी मिले, जहां रज़िया मंज़र ने मो. शाबान उर्फ सिंटू को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शाबान का प्रत्याशी निर्विरोध भी हो सकता है।

पार्षदों से संपर्क कर बना रहे समर्थन का माहौल
गौरतलब है कि कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए शाबान उर्फ सिंटू सक्रिय रूप से पार्षदों से संपर्क कर समर्थन प्राप्त कर रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।