Responsive Menu
Add more content here...

14 मार्च को वीणापाणि पाठागार मनाएगा अपनी 90वीं वर्षगांठ

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

90 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन की तैयारी
बहरागोड़ा का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र वीणापाणि पाठागार आगामी 14 मार्च को अपनी स्थापना के 90 गौरवशाली वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को ‘नब्बे वर्षगांठ’ के रूप में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस मौके को यादगार बनाने के लिए एक दिवसीय ‘वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी’ क्रिकेट प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है।

शोभायात्रा के साथ होगी उत्सव की शुरुआत
उत्सव की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित वीणापाणि पाठागार प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पी.डब्ल्यू.डी. मोड़ के रास्ते वीणापाणि स्टेडियम पहुँचेगी, जहां इसका समापन होगा। इस दौरान क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।

वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी का होगा उद्घाटन
शोभायात्रा के समापन के बाद प्रातः 10 बजे वीणापाणि स्टेडियम में ‘वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

लोगों से उत्सव में शामिल होने की अपील
संस्था के सदस्यों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से इस गौरवशाली उत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 90 वर्षों का यह सफर न केवल पाठागार के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।