चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की बोली
चाकुलिया नगर पंचायत स्थित केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान परिसर में सुपर स्टार क्लब के तत्वावधान में जूनियर चाकुलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया में छह टीमों के मालिकों ने कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लगाई।
छह टीमें लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरनापानी फायर बर्ड्स, पीके स्पोर्टिंग क्लब, अमलागोड़ा किंग्स, रीवा एकादश, सालखा वॉरियर्स और यूनाइटेड एकादश सहित कुल छह टीमें भाग लेंगी।
टीम मालिक और कप्तान तय
पुरनापानी फायर बर्ड्स के मालिक विप्लव महतो और कप्तान देव महतो हैं। पीके स्पोर्टिंग क्लब के मालिक दशरथ गोप और कप्तान मिलन मांडी हैं। अमलागोड़ा किंग्स के मालिक समीरन परिहारी और कप्तान नीरज बारीक बनाए गए हैं। वहीं रीवा एकादश के मालिक आनंद सिंह और कप्तान बाबाई नायक हैं। सालखा वॉरियर्स टीम के मालिक तापस गोप और कप्तान मदन गोप तथा यूनाइटेड एकादश के मालिक सोमनाथ गोप और कप्तान अनिर्बन रॉय हैं।
15 मार्च से शुरू होगी प्रतियोगिता
नीलामी का संचालन गंगाधर राव ने किया। क्लब के अनिर्बन रॉय ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 15 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा।
विजेता और उपविजेता टीम को मिलेगा पुरस्कार
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
नीलामी में कई खिलाड़ी रहे मौजूद
इस अवसर पर गंगाधर राव, निखिल कुमार, रबिंद्र महतो, प्रसेनजीत महतो, अभिजीत दास, सोमनाथ गोप, ओम तिवारी, राहुल महतो समेत कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।