Responsive Menu
Add more content here...

केटीएम 390 ड्यूक की कीमत में ₹40,000 की बढ़ोतरी

Spread the love

अबुआ खबर डेस्क

देश की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक केटीएम 390 ड्यूक अब और महंगी हो गई है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में ₹40,000 का इजाफा किया है, जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत ₹3.39 लाख हो गई है।

इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण जीएसटी से जुड़ा अतिरिक्त खर्च है। 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइकों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू होता है। अब तक यह अतिरिक्त बोझ कंपनी खुद उठा रही थी, लेकिन अब इसे ग्राहकों पर डाल दिया गया है।

Read More: RR vs MI : टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी

पहले केटीएम 390 ड्यूक की कीमत ₹2.99 लाख थी, जो अब बढ़कर ₹3.39 लाख हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद यह बाइक अपने सेगमेंट में और प्रीमियम हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अब 350cc से कम इंजन वाली नई बाइक पर काम कर रही है, जिससे कम जीएसटी (18 प्रतिशत) का फायदा मिल सके। आने वाले समय में 390cc और 350cc दोनों वर्जन बाजार में साथ-साथ देखे जा सकते हैं।

केटीएम 390 ड्यूक के अलावा 390 सीरीज के अन्य मॉडल जैसे आरसी 390 और एडवेंचर 390 की कीमतों में भी जल्द बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कीमत बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, लेकिन दमदार इंजन, शानदार डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस के कारण यह बाइक अब भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है।