कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अन्य राज्यों में काम कर रहे बंगाली श्रमिकों के प्रति हो रहे कथित भेदभाव और उत्पीड़न को लेकर चिंता जताई है। इसी क्रम में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए करीब 22 लाख प्रवासी बंगालियों से अपने राज्य लौटने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार उनकी आजीविका सुरक्षित करने के लिए कदम उठाएगी। इसके लिए ‘श्रमोश्री योजना’ के तहत प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को हर महीने 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार अपने लोगों के सम्मान और अधिकार की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।