Responsive Menu
Add more content here...

मानगो में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, नदी किनारे 16 पक्के मकान होंगे ध्वस्त

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में नदी किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर अभियान शुरू किया है। एनजीटी के निर्देश के तहत नदी किनारे बने पक्के मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान कुल 16 पक्के मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है।

Read More : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सांसद विद्युत वरण महतो ने सरकार को घेरा

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर अभियान को संचालित कर रही है।

पूरी कार्रवाई अंचल अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव की निगरानी में की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, नदी किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है।

फिलहाल मानगो क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है और प्रशासन की टीम नदी किनारे बने चिन्हित मकानों को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है।