Responsive Menu
Add more content here...

मानगो में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नदी किनारे बने 16 पक्के मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई

Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देश के अनुपालन में नदी किनारे बने 16 पक्के मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पूरी कार्रवाई अंचल अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव की निगरानी में संचालित की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि नदी तट पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया एनजीटी के आदेशों के तहत की जा रही है, ताकि नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।

फिलहाल मानगो में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।