बहरागोड़ा।
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुडिया प्लश टू उच्च विद्यालय में हाल ही में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय की उत्कृष्ट प्रगति, छात्रों की उपलब्धियों और शिक्षकों के प्रयासों को रेखांकित किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
अतिथियों ने दिया शिक्षा के महत्व पर जोर
बैठक में जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुर्मू, प्रमुख सुषमा सोरेन, मानुषमुडिया व भूतिया के मुखिया राम मुर्मू और विधान चंद्र मंडी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और खेलकूद में उत्कृष्टता पर जोर देते हुए अपने विचार साझा किए।
Advertisement

छात्रों को किया सम्मानित
विद्यालय में 100% उपस्थिति बनाए रखने वाले छात्र, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और रेल परीक्षा में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर ने बच्चों और अभिभावकों दोनों को प्रोत्साहित किया।
विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू, शिक्षक सोमाय मुर्मू, हरिपदो महतो, महादेव मुर्मू, राजीव मांझी, गोपाल घोष, सुब्रत प्रधान, पंकज अग्रवाल, सोनाली दत्ता सहित सैकड़ों अभिभावक जैसे प्रशांत मंडल, सुकुमार मंडल, सालगे मुर्मू, सुप्रिया भोल, तान्या मंडल और पियूश कालिंदी उपस्थित रहे।
Advertisement
