बहरागोड़ा।
बरसोल थाना क्षेत्र के कदमडीहा चौक के पास सोमवार शाम करीब 8 बजे, गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 2 किलो गांजा बरामद किया गया। हालांकि, इस मामले में शामिल व्यक्ति स्कूटी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी संख्या WB 49 B 0269 पर सवार होकर गांजा ले जा रहा है। सूचना मिलते ही बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और मजिस्ट्रेट राजा राम सिंह मुंडा तुरंत मौके पर पहुंचे और जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर घेराबंदी की।
Advertisement

तस्कर स्कूटी छोड़कर भागा
कुछ ही समय बाद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर स्कूटी छोड़कर खेत की ओर दौड़ गया। अंधेरा होने के कारण पुलिस उसे पकड़ने में असफल रही।
स्कूटी से बरामद हुआ गांजा
स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की में रखा 2 किलो गांजा का पैकेट बरामद हुआ। इस कार्रवाई में बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एसआई सिकंदर यादव, एएसआई कुलदीप ठाकुर और मजिस्ट्रेट राजा राम सिंह मुंडा उपस्थित थे।