Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल ने मनाया 25वां वार्षिकोत्सव, विद्यालय की पत्रिका स्माइल का हुआ विमोचन

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया के रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल का 25वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका “स्माइल” का भी विमोचन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर के स्वामी इष्टा प्रेमानंद महाराज और विशिष्ट अतिथि घाटशिला रामकृष्ण मठ के स्वामी परतत्वानंद महाराज थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले विद्यालय कमेटी के सचिव मलय कुमार खां ने दोनों अतिथियों को अंग वस्त्र ओढ़ा कर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

Advertisement

मुख्य अतिथि स्वामी परतत्वानंद महाराज ने कहा कि अनुशासन से जीवन में उन्नति संभव है। उन्होंने चाकुलिया स्थित स्कूल की अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन भी आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि स्वामी इष्टा प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक ज्ञान भी महत्वपूर्ण है।

विद्यालय ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। प्राचार्य शांतनु दत्ता ने स्कूल के 25 वर्षों के सफर पर विस्तृत प्रकाश डाला और सचिव मलय कुमार खां ने अपने विचार साझा किए।
समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनसे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

अतिथियों के अलावा विद्यालय प्रबंधक सदस्य पंपा खां, दुर्गा दत्त लोधा, अभय मोहंती, सहायक शिक्षक वकील अहमद सौमेन दे, कन्हाईलाल किस्कू, ग्लोरिया जेना, दुआ अरिज, प्रदीप सरदार, देवाशीष मंडल, शालिनी मिश्रा और अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएँ तथा अभिभावक उपस्थित रहे।