चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी विद्यालय की कक्षा एक से पांचवीं तथा कक्षा पांचवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
सीनियर वैज्ञानिक डॉ. सत्यजीत मुखर्जी रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमएल, जमशेदपुर के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. सत्यजीत मुखर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Advertisement

छात्रों ने प्रस्तुत किए आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा इंटरनेट नेटवर्क, सोशल नेटवर्किंग, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, लाल किला, केदारनाथ मंदिर, वायु प्रदूषण सहित कई विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बने। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और मेहनत को देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की।
वार्षिक महोत्सव में किया जाएगा विजेताओं का सम्मान
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिक महोत्सव समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और सीखने की भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
Advertisement

शिक्षक एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मलय कुमार खां, पंपा खां, दुर्गा दत्त लोधा, विद्यालय के प्राचार्य शांतनु दत्ता, सोमेन दे, वकील अहमद, ग्लोरिया जेना, दुआ अरिज, प्रदीप सरदार, देवाशीष मंडल, शालिनी मिश्रा सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।